अन्य
अवधेश प्रसाद ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले का किया विरोध, सुरक्षा की मांग
jantaserishta.com
29 April 2025 8:15 AM IST
अयोध्या: समाजवादी पार्टी के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले पर सोमवार को विरोध जताया। उन्होंने कहा कि रामजी सुमन पर हमला कौन कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार की जानकारी में है।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव ने सरकार से कहा था कि इस तरह के जो भी संगठन और लोग हैं, उन्हें तत्काल रोका जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें रोकने के बजाय बढ़ावा दे रही है। इतनी भीड़ में सड़क के किनारे सैकड़ों लोग टायर लिए खड़े रहकर इंतजार करते रहे कि रामजी लाल सुमन का काफिला कब आ रहा है। गाड़ियों के ऊपर टायर फेंके गए। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब देश में हमारे 26 लोगों की हत्या करने वाले हमलावरों का सफाया करने की जरूरत है। आज उन हमलावरों के ऊपर हमला करने की जरूरत है।
अवधेश प्रसाद ने आगे कहा कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का पूरा परिवार रामजी लाल सुमन के साथ है। देश के करोड़ों दलित और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को मानने वाले लोग आज रामजी लाल सुमन के साथ हैं। इसलिए मैं भारत सरकार से पुनः मांग करता हूं कि इस तरह की घटनाओं में हस्तक्षेप करे, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
इसके अलावा उन्होंने रामजी लाल सुमन की कड़ी सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठनों और उकसाने वालों की जांच करते हुए उन्हें रोका जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि अखिलेश यादव ने मांग की है कि पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवार को 10-10 करोड़ रुपये दिए जाएं, इस पर सरकार को अमल करना चाहिए।
सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि देश में आतंकवादियों के बढ़ते इस तरह के कदमों को रोकने के लिए कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकार को सुरक्षा में कहां चूक हुई है, उसे भी दुरुस्त करना चाहिए। इसके साथ सरकार को आतंकियों के खिलाफ कड़े से कड़े कदम उठाने चाहिए। देश की सुरक्षा के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी, समाजवादी पार्टी और पूरा देश उसके साथ है।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़ में हमला हुआ था। जब उनका काफिला गुजर रहा था, इसी दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर गाड़ियों पर टायर फेंके थे। जिसके बाद उनकी कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, हालांकि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





