अन्य

हर छह मिनट में साइबर क्राइम की रिपोर्ट कर रहे ऑस्ट्रेलियाई: एएसडी

jantaserishta.com
21 Nov 2024 8:32 AM IST
हर छह मिनट में साइबर क्राइम की रिपोर्ट कर रहे ऑस्ट्रेलियाई: एएसडी
x
कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने जून के अंत तक (12 महीने के दौरान) हर छह मिनट में एक साइबर अपराध की सूचना अधिकारियों को दी। देश की सिग्नल खुफिया एजेंसी ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 'ऑस्ट्रेलियाई सिग्नल निदेशालय' (एएसडी) ने बुधवार को 2023-24 के लिए वार्षिक 'साइबर खतरा रिपोर्ट' प्रकाशित की।
इसके मुताबिक साइबर अपराध की रिपोर्ट पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी कम हुई है, जबकि साइबर अपराधों से प्रभावित लोगों के वित्तीय नुकसान में बढ़ोतरी हुई है।
एएसडी को जून 2024 के अंत तक 12 महीने की अवधि में 87,400 साइबर क्राइम रिपोर्ट प्राप्त हुईं। यह औसतन हर छह मिनट में एक रिपोर्ट के बराबर है।
एएसडी को रिपोर्ट किए गए साइबर क्राइम की कुल संख्या 2022-23 की तुलना में सात प्रतिशत कम थी।
हालांकि, साइबर अपराध की वजह से व्यक्तिगत पीड़ितों के नुकसान की कुल लागत 30,700 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक पहुंच गई, जो 2022-23 से 17 प्रतिशत अधिक है।
रिपोर्ट में कहा गया कि पहचान धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग धोखाधड़ी और ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी लोगों को प्रभावित करने वाले साइबर अपराध के सबसे आम प्रकार थे।
ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री और उप प्रधानमंत्री (पीएम) रिचर्ड मार्लेस ने रिपोर्ट में लिखा है कि डाटा सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों को साइबर सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाने की आवश्यकता को दर्शाता है।
एएसडी ने कहा कि उसने 2023-24 में 1,100 साइबर सुरक्षा घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी। उनमें से लगभग आधे को असफल निम्न-स्तरीय दुर्भावनापूर्ण हमलों के रूप में वर्गीकृत किया गया।
52 ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। इनमें संघीय सरकार, सरकारी सेवाओं या महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाली घटनाएं भी शामिल हैं।
इसमें कहा गया है कि इनमें से 11 प्रतिशत घटनाएं महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर की गईं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story