अन्य

सुखबीर बादल पर हमले की कोशिश निंदनीय : हरभजन सिंह

jantaserishta.com
5 Dec 2024 8:19 AM IST
सुखबीर बादल पर हमले की कोशिश निंदनीय : हरभजन सिंह
x
मोहाली: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने बुधवार को सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया दी। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर और निंदनीय घटना है। उन्होंने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस घटना को नाकाम कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही बुरी घटना थी, लेकिन पंजाब पुलिस ने इसे तुरंत नाकाम कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं, किसानों के आंदोलन को लेकर सवाल किए जाने पर मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों का हक दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
उन्होंने कहा कि हमारे किसान हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और हम उनका हर कदम पर समर्थन करते हैं। पंजाब सरकार ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा की जाएगी।
बता दें कि अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर बुधवार को एक शख्स ने सुखबीर सिंह बादल पर हमले की कोशिश की। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन, गोली दीवार में लगने के कारण वह सुरक्षित बच जाते हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी उस शख्स को पकड़ लेते हैं।
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उनकी सुरक्षा के लिए एक एआईजी, दो एसपी, दो डीएसपी समेत लगभग 200 पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में तैनात कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story