अन्य
बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ अत्याचार, 11 दिसम्बर को गोरखपुर में होगा प्रदर्शन : रवि किशन
jantaserishta.com
8 Dec 2024 8:17 AM IST

x
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ 11 दिसम्बर को गोरखपुर में बड़ा प्रदर्शन होगा।
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं और साधू संतों के साथ जो अत्याचार हो रहा है। उसके खिलाफ गोरखपुर में बड़ा प्रदर्शन होगा। इसमें सभी संगठन आरएसएस, बजरंगदल जैसे बड़े संगठन भी हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अत्याचार के खिलाफ पूरे देश में गांव-गांव तक विरोध हो रहा है। हम लोग वहां हो रहे अत्याचार से काफी विचलित हैं। मन बहुत दुखी है। रवि किशन ने विपक्ष की चुप्पी पर कहा हमें उनके बारे में नहीं पता है, लेकिन हम जगे हुए हैं।
इंडिया गठबंधन में ममता बनर्जी के लीड करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल तितर-बितर हो गए हैं। यह लोग मौका परस्त हैं। यह लोग चुनाव के लिए आए थे। चुनाव खत्म यह लोग अपने अपने वतन लौट गए।
अखिलेश यादव ईवीएम पर सवाल उठाते हैं वहीं उनके विधायक महाराष्ट्र में कहते हैं कि ईवीएम में सब सही है, इस पर उन्होंने कहा कि इसी से पता चल जाता है कि जहां जीते वहां ईवीएम पर चुम्मा मारते हैं और हारते हैं तो दोष मढ़ते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





