
x
नई दिल्ली: अनशन के तीसरे दिन दिल्ली की जलमंत्री आतिशी के स्वास्थ्य की जांच की गई। आम आदमी पार्टी के मुताबिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उनके ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में बड़ी गिरावट आई है। साथ ही उनके वजन में भी गिरावट हुई है। रविवार को अनशन के तीसरे दिन डॉक्टरों की एक टीम द्वारा उनके स्वास्थ्य की जांच की गई।
अनशन के पहले दिन की तुलना में तीसरे दिन जल मंत्री आतिशी के ब्लड शुगर लेवल में 26 यूनिट की गिरावट आई है। साथ ही उनका डायास्टोलिक (निचला) ब्लड प्रेशर भी 56 एमएमएचजी पर पहुंच गया है। जिस तेजी से जलमंत्री आतिशी का ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर घटा है, डॉक्टरों ने उसे ख़तरनाक बताया है। साथ ही अब जलमंत्री आतिशी का यूरिन कीटोन स्तर भी पॉजिटिव हो गया है।
डॉक्टरों के अनुसार यदि अनशन जारी रहता है तो आने वाले कुछ दिनों में उनके शरीर में कीटोन की मात्रा बढ़ सकती है, जो उनकी सेहत के लिए खतरनाक होगा। 28 लाख दिल्लीवालों को उनके हक का पानी दिलवाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं जलमंत्री आतिशी ने कहा है कि जब तक हरियाणा सरकार दिल्लीवालों को उनके हक का पानी नहीं देगी और हथिनीकुंड बैराज के गेट नहीं खोलेगी, तब तक उनका अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा।
फिलहाल उनका ब्लड प्रेशर- 125/56, ब्लड शुगर- 73 और ऑक्सीजन लेवल- 98 है। आतिशी का कहना है कि वह दिल्लीवालों को पानी दिलवाने के लिए वह अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखेंगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





