अन्य

गाजा पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 33 फिलिस्तीनी मारे गए : हमास

jantaserishta.com
19 Oct 2024 11:29 AM IST
गाजा पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 33 फिलिस्तीनी मारे गए : हमास
x
गाजा: उत्तरी गाजा पट्टी में जबालिया शिविर पर शुक्रवार शाम को इजरायली हवाई हमले में कम से कम 33 फिलिस्तीनी मारे गए। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने मीडिया कार्यालय द्वारा जारी एक बयान का हवाला देते हुए बताया, ''मारे गए लोगों में 21 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा, मलबे और इमारतों के नीचे कई लोगों के फंसे होने की भी खबर है, जिसके चलते कुल मौतों की संख्या 50 तक पहुंच सकती है। बमबारी में 85 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं।''
इसमें कहा गया है कि इजरायली सेना ने जबालिया शिविर में कई घरों पर बमबारी की। इजरायली सेना ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इजरायल 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायली सीमा पर हमास के उत्पात का जवाब देने के लिए गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रमण कर रहा है, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 को बंधक बना लिया गया था।
गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गाजा पट्टी में चल रहे इजरायली हमलों में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 42,500 हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story