अन्य
अशोक चौधरी का तेजस्वी पर तंज- मामा और शाला टैक्स वसूलने वाले लोग आज दूसरे पर आरोप लगा रहे
jantaserishta.com
12 Jan 2025 8:39 AM IST

x
पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के प्रदेश को रिटायर्ड अधिकारी चलाने वाले बयान पर बिहार सरकार के मंत्री एवं दिग्गज जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मामा टैक्स और शाला टैक्स वसूलने वाले लोग आज दूसरे पर आरोप लगा रहे।
बिहार को नीतीश कुमार नहीं, बल्कि रिटायर्ड अधिकारी चला रहे हैं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के इस बयान को बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने गलत ठहराया। उन्होंने कहा, जब तेजस्वी उपमुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने जो पदाधिकारी, अधिकारी और निजी सचिव रखे, तो क्या वो सरकार थे? हर व्यक्ति अपने साथ विश्वासी आदमी को रखता है। जिन लोगों को नीतीश कुमार ने रखा है, वो प्रदेश के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे हुए हैं। उनके साथ पूरी टीम है।
उन्होंने आगे कहा, हमारे यहां जो पदाधिकारी हैं, वो मुख्यमंत्री को ताकत दे रहे हैं और बिहार को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं, उनको हतोत्साहित करने के लिए इस तरह की बात कही जाती है। पूरी दुनिया में भारत सबसे तेज विकास दर से आगे बढ़ रहा है, वहीं हिंदुस्तान में बिहार तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसमें जो लोग साथ में हैं, उस टीम की भी भूमिका है। उनके अनुभव का लाभ मिल रहा है।
अशोक चौधरी ने कहा, विपक्ष परेशान इसलिए हैं, क्योंकि नीतीश कुमार जिलों का दौरा कर रहे हैं और जनता की मांग, चाहे वो सड़क, पुल और भवन की बात है, उन मांगों को शुक्रवार को कैबिनेट ने 250 करोड़ के बजट में अप्रूव कर दिया। विपक्ष को इस बात का डर है कि अधिकारी इतनी जल्दी प्रोजेक्ट को कैबिनेट से अप्रूव कैसे करा रहे हैं?
जेडीयू नेता ने तंज कसते हुए कहा, जिन लोगों ने मामा टैक्स और शाला टैक्स से बिहार को त्रस्त रखा और उसके चक्कर में जेल तक गए, वो लोग आज दूसरे के ऊपर आरोप लगा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





