अन्य

चुनाव आते ही अरविंद केजरीवाल की नौटंकी शुरू हो जाती है: मनजिंदर सिंह सिरसा

jantaserishta.com
1 Dec 2024 8:44 AM IST
चुनाव आते ही अरविंद केजरीवाल की नौटंकी शुरू हो जाती है: मनजिंदर सिंह सिरसा
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा के दौरान एक डीटीसी बस के मार्शल ने उनके ऊपर गंदा पानी फेंक दिया। केजरीवाल के ऊपर पानी फेंके जाने की घटना को आम आदमी पार्टी ने भाजपा से जोड़ा। इसके बाद भाजपा की ओर से मनजिंदर सिंह सिरसा ने पलटवार किया।
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि चुनाव आते ही अरविंद केजरीवाल की नौटंकी शुरू हो जाती है। कभी अपने मुंह पर थप्पड़ खाते हैं, कभी खुद पर स्याही फेंकवाते हैं और फिर भारतीय जनता पार्टी को कसूरवार ठहराते हैं।
अरविंद केजरीवाल आज (शुक्रवार को) बिना अनुमति के, बिना दिल्ली पुलिस की जानकारी के मालवीय नगर में घुम रहे थे। सिरसा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल बस मार्शलों की रोजी रोटी, उनकी नौकरियां खा गए। उनको सड़कों पर ला दिया है। उन्होंने जब गुस्से में इनके ऊपर गंदा पानी डाला, तो अब यह कहते हैं भाजपा ने करवाया है।
अरविंद केजरीवाल जी नौटंकी बंद कीजिए। दिल्ली को आपने बर्बाद कर दिया है। बस मार्शल, शिक्षक सड़कों पर हैं, लोग आपसे इंसाफ मांग रहे हैं। गंदा पानी, गंदी हवा, गंदा सीवेज, दिल्ली की हर चीज को आपने कूड़े का ढेर बनाकर रख दिया है। अब आपके जाने का वक्त आ गया है, यह नौटंकी नहीं चलेगी। यह वो बस मार्शल हैं जिनसे आपने झूठे वादे किए थे। इसलिए वह आप पर गुस्सा उतार रहे हैं।
बता दें कि शनिवार को अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा के दौरान एक डीटीसी बस के मार्शल ने उनके ऊपर गंदा पानी फेंक दिया था। पदयात्रा में अरविंद केजरीवाल के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया और हिरासत में लिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story