अन्य

हिंदुस्तान में सर्वाधिक झूठे राजनेता अरविंद केजरीवाल हैं: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

jantaserishta.com
4 Feb 2025 7:58 AM IST
हिंदुस्तान में सर्वाधिक झूठे राजनेता अरविंद केजरीवाल हैं:  उपमुख्यमंत्री अरुण साव
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें हिंदुस्तान का सबसे झूठा राजनेता करार दिया है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में पत्रकारों से बातचीत की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि है कि मैं जहां भी जा रहा हूं, वहां लोग कह रहे हैं कि हम ईवीएम मशीन से वोट करते हैं, लेकिन वोट कहां जाता है पता नहीं चलता। इस सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान में सर्वाधिक झूठा अगर राजनेता कोई है तो वह अरविंद केजरीवाल हैं।
उन्होंने कहा कि अनेकों फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ईवीएम में छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश नहीं है। कोर्ट ने बार-बार कहा है कि ईवीएम में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सकती, उसके बाद भी झूठ बोलकर जनता में भ्रम फैलाना ये दुर्भाग्यजनक है। ये अरविंद केजरीवाल के झूठ जनता के गले पड़ने वाले नहीं है। सच यह है कि इस बार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल हारने वाले हैं। हारने का कारण और बहाना वे ढूंढ रहे हैं।
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हुए हादसे को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जांच चल रही है, जो भी तथ्य होंगे वह सामने आएंगे।
बता दें कि दिल्ली में चुनाव प्रचार अब थम चुका है। अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी 60 सीटें जीत सकती है। केजरीवाल ने कहा, "मेरे अनुमान के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं, लेकिन अगर महिलाएं जोर लगा दें - सभी वोट करने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझाएं तो 60 से ज्यादा भी आ सकती हैं।"
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story