अन्य

दस सालों में अरविंद केजरीवाल ने लाई है शिक्षा में नई क्रांति: आतिशी

jantaserishta.com
7 Jun 2024 5:39 PM IST
दस सालों में अरविंद केजरीवाल ने लाई है शिक्षा में नई क्रांति: आतिशी
x
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने नीट परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद दिल्ली के बच्चों को परीक्षा परिणाम के लिए काफी सराहा और बधाई भी दी।
आतिशी ने बताया कि नीट परीक्षा में इस बार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और यह सब मुमकिन हो पाया है अरविंद केजरीवाल की बीते 10 सालों में नई शिक्षा क्रांति से। इस साल नीट परीक्षा पास करने वाले बच्चों की संख्या 1,414 है। हर साल संख्या बढ़ती जा रही है। 2020 की बात करें तो 569 स्टूडेंट ने नीट पास किया था। उसके बाद 21, 22, 23 और अब 2024 में लगातार बढ़ते हुए यह संख्या 1,414 पर पहुंच गई है, जो बीते पांच सालों में लगभग ढाई गुना है।
आतिशी ने बताया कि दिल्ली सरकार के बीआर अंबेडकर स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूल के चलते रिजल्ट इतना ज्यादा बढ़ा है। यह दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल का एक फ्लैगशिप प्रोजेक्ट है। इन स्कूलों में अलग-अलग स्ट्रीम में बच्चों की स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग होती है। इसमें एक स्ट्रीम साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स है। हमारे स्पेशलाइज्ड स्कूल में से 255 बच्चों ने नीट की परीक्षा दी थी, जिसमें से 243 बच्चों (95 प्रतिशत) ने परीक्षा पास की है।
आतिशी ने बताया कि देश में इतना ज्यादा परसेंटेज ना तो किसी स्कूल का है और ना किसी कोचिंग सेंटर का। इतना शानदार रिजल्ट दिल्ली के बीआर अंबेडकर स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूल का ही है। दिल्ली भर में 12 स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूल हैं, जहां पर बच्चे मेडिकल की तैयारी करते हैं। इनमें से 6 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें 100 प्रतिशत नीट का रिजल्ट गया है। मतलब जितने बच्चों ने एग्जाम दिया, वह सभी पास हुए। सबसे पहले वह बच्चों को, उनके पेरेंट्स को, स्कूल की प्रिंसिपल को धन्यवाद देती हैं। बीते 10 सालों में अरविंद केजरीवाल की वजह से ही दिल्ली में शिक्षा की नई क्रांति आई है। गरीब का बच्चा अब बेस्ट ऑफ द बेस्ट शिक्षा पा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story