अन्य
गिरगिट से भी ज्यादा रंग बदलते हैं अरविंद केजरीवाल : गिरिराज सिंह
jantaserishta.com
31 Dec 2024 8:36 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली में 'पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना' की घोषणा की। इस योजना के तहत दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को हर माह 18 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल को "गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला शख्स" करार दिया।
गिरिराज सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल आप तो गिरगिट से भी ज्यादा रंग बदलते हैं। आपने रंग बदलने में महारत हासिल कर ली है। आपने एक दिन पहले दिल्ली की महिलाओं-बहनों को पागल बनाया, उसकी पोल खुल गई।"
उन्होंने कहा, "अब आप मंदिरों के पुजारियों को और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को पागल बनाने का काम कर रहे हैं। आप उनको पागल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो दूसरों को ज्ञान देते हैं। अगर आप में हिम्मत है और आप सच में यह देना चाहते हैं तो जो आप पिछले 10 साल से मौलवियों को पैसा दे रहे हैं, उसको पूरा 10 साल का पैसा जोड़कर कैबिनेट के माध्यम से उतना पैसा हमारे पुजारियों और ग्रंथियों को दे दें। तब मैं समझूंगा कि आपकी पैसा देने की इच्छा है। जब चुनाव आया तब ही आपके मन में यह प्रश्न क्यों उठा। इसके पहले आप क्या कर रहे थे। आप कभी हनुमान जी के भक्त बन जाते हैं, कभी खुदा के भक्त बन जाते हैं। यह तो आपका पुराना इतिहास है।"
उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल ने इस योजना का ऐलान करते हुए बताया कि इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मंगलवार 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इसके बाद, इस योजना को चुनाव जीतने के बाद शीघ्र लागू कर दिया जाएगा। इसके चलते दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को मासिक सहायता प्राप्त होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





