अन्य
अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में ‘आप’ उम्मीदवार हरपिंदर सिंह के पक्ष में किया चुनाव प्रचार
jantaserishta.com
25 Sept 2024 8:42 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार सिरसा के रानिया पहुंचे। उन्होंने 'आप' उम्मीदवार हरपिंदर सिंह के पक्ष में एक रोड शो किया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की जीत का दावा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। दोनों ही राज्यों में आम आदमी पार्टी ने अभूतपूर्व विकास किया है। दिल्ली और पंजाब में लोगों के हितों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने जो योजनाएं लागू की हैं, उससे हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ हो रहा है।”
उन्होंने कहा, “दिल्ली और पंजाब में बेहतर शिक्षा बेहतर स्वास्थ्य है और पानी बिजली की अबाधित सुविधा प्रदान की हुई है। इसकी बदौलत दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी का डंका बज रहा है। दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी विकास कार्य कराना चाहती है।”
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की सरकार उनको स्वतंत्र रूप से काम करने से लगातार रोक रही थी और उन्हें झूठे केसों में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं किसी सरकार के आगे नहीं झुकूंगा और पंजाब व दिल्ली की लोगों की सेवा करता रहूंगा।
अरविंद केजरीवाल ने जेल में आपबीती का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के आदेश के बाद उन्हें जेल में भी काफी प्रताड़ित किया गया और उन्हें ट्रीटमेंट से भी वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कुछ भी कर सकती है, लेकिन दिल्ली और पंजाब की जनता का उन्हें आशीर्वाद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





