अन्य

अरविंद केजरीवाल का विपक्षियों पर आरोप, मेरी विधानसभा में खरीदे जा रहे वोट

jantaserishta.com
25 Dec 2024 8:27 AM IST
अरविंद केजरीवाल का विपक्षियों पर आरोप, मेरी विधानसभा में खरीदे जा रहे वोट
x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। एक तरफ जहां अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक कई घोषणाएं कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर उनकी ही विधानसभा में वोट खरीदने का आरोप लगाया है।
पूर्व सीएम का दावा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में वोट के बदले कैश दिया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि "इन लोगों ने मेरी विधान सभा में अभी से वोट खरीदने का काम शुरू कर दिया है। खुलेआम 1000 रुपये प्रति वोट कैश दे रहे हैं।"
दरअसल आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। वहीं कांग्रेस 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है और दूसरी के लिए 28 नाम तय कर लिए गए हैं। वहीं बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है।
अरविंद केजरीवाल एक तरफ जहां घोषणाओं पर घोषणाएं कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अब वह भी विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव में वोट खरीदे जा रहे हैं।
गौरतलब है कि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। आम आदमी पार्टी इसके ल‍िए पूरे जोर शोर से तैयारी कर रही है। अभी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा के खाते में 8 सीटें गई थीं, जबकि कांग्रेस के हाथ खाली रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story