अन्य

अर्शदीप के शुरुआती विकेटों ने मैच को पंजाब किंग्स की तरफ मोड़ दिया था: डेल स्टेन

jantaserishta.com
17 April 2026 1:17 PM IST
अर्शदीप के शुरुआती विकेटों ने मैच को पंजाब किंग्स की तरफ मोड़ दिया था: डेल स्टेन
x
मुंबई: आईपीएल 2026 में गुरुवार को वानखड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। पंजाब की जीत में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की बड़ी भूमिका रही। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अर्शदीप की प्रशंसा की।
जियोहॉटस्टार के ‘गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव’ पर जियोस्टार एक्सपर्ट डेल स्टेन ने कहा कि अर्शदीप सिंह के शुरुआती विकेटों ने मैच का रुख पंजाब की ओर मोड़ दिया। डेल स्टेन ने कहा, "अर्शदीप सिंह इस सीजन में अपने श्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे, लेकिन एक बार जब उन्हें वो विकेट मिला, तो आप फर्क देख सकते थे। वो अपनी लय में आ गए, उनके यॉर्कर एकदम सही लगने लगे, और सब कुछ हाथ से अच्छे से निकलने लगा। कभी-कभी, चीजों को बदलने के लिए बस एक पल की जरूरत होती है।"
उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल में, किस्मत बहुत काम आती है। आप बिना इनाम के भी अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। एक विकेट आपके लिए सब कुछ बदल सकता है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच पर नजर डालें तो पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। क्विंटन डिकॉक के 60 गेंदों पर बनाए नाबाद 112 रन की मदद से मुंबई ने 6 विकेट पर 195 रन बनाए थे।
अर्शदीप ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पारी के तीसरे ओवर की लगातार 2 गेंदों पर रयान रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव का विकेट लिया। इसके बाद शरफेन रदरफोर्ड को बोल्ड किया। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए अर्शदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के 39 गेंदों पर नाबाद 80 और कप्तान श्रेयस अय्यर के 35 गेंदों पर 66 रनों की बदौलत 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story