अन्य

चारधाम यात्रा के पास ही होगी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था : सीएम पुष्कर सिंह धामी

jantaserishta.com
1 Sept 2024 8:41 AM IST
चारधाम यात्रा के पास ही होगी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था : सीएम पुष्कर सिंह धामी
x
देहरादून: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसे लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में चारधाम यात्रा के पास ही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होगी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने वाला है। इस यात्रा के दौरान भारी संख्या में तीर्थ यात्री दर्शन के लिए आएंगे। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण के लिए भी व्यवस्था दुरुस्त की गई है। पहले चरण के बाद हमें लगा कि कुछ चीजों की सुगम बनाना आवश्यक है। अब दूसरे चरण में धाम के आस-पास ही हमने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था कर दी गई है।
सीएम ने कहा कि चार धाम यात्रा के पहले चरण में सीमित संख्या का प्रावधान किया गया था। श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या हो गई थी। उस समय हमारी पहली प्राथमिकता उनकी सुरक्षा थी। इसी के चलते संख्या को सीमित कर दिया गया था, लेकिन इस बार ऐसा प्रावधान नहीं किया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग से भी श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस बार उस असुविधा को भी खत्म कर दिया गया है।
बता दें कि इस साल चार धाम यात्रा के पहले चरण की शुरुआत 10 मई को हुई थी। यमुनोत्री, गंगोत्री, और केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे। इसके बाद 12 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए थे अब 15 सितंबर से चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है। संभावना है कि केदारनाथ धाम पैदल मार्ग को भी सुचारू कर लिया जाएगा।
मॉनसून सीजन में बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से यात्रियों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन यात्रा के दूसरे चरण में एक बार फिर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। दूसरे चरण की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हो रहे हैं। एक दिन में कई हजार लोग यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं।
हर साल लाखों की संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए पहुंचते हैं। हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा का विशेष महत्व है। इस यात्रा का उद्देश्य आत्मशुद्धि और मोक्ष प्राप्ति है। मान्यता है कि इन चार धामों की यात्रा करने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story