अन्य

अफगानिस्तान में हथियारबंद लोगों ने 14 लोगों की गोली मारकर हत्या की

jantaserishta.com
14 Sept 2024 8:33 AM IST
अफगानिस्तान में हथियारबंद लोगों ने 14 लोगों की गोली मारकर हत्या की
x
काबुल: मध्य अफगानिस्तान के दयाकुंडी प्रांत में गुरुवार को हथियारबंद लोगों ने 14 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान चार अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया 'टोलो' न्यूज ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, निजी मीडिया आउटलेट ने बताया कि घटना के शिकार दयाकुंडी प्रांत के निवासी थे, जो तीर्थयात्रियों का स्वागत करने गए थे।
आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता मुफ्ती अब्दुल मतीन कानी ने गुरुवार देर रात घटना की पुष्टि की, लेकिन इससे अधिक जानकारी नहीं दी। प्रतिद्वंद्वी संगठन दाएश या इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story