अन्य

एआर रहमान ने जारी किया फिल्म ‘ले मस्क’ का साउंडट्रैक, कहा- म्यूजिक है इसकी धड़कन

jantaserishta.com
21 Aug 2024 2:47 PM IST
एआर रहमान ने जारी किया फिल्म ‘ले मस्क’ का साउंडट्रैक, कहा- म्यूजिक है इसकी धड़कन
x
मुंबई: ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म ‘ले मस्क’ का साउंडट्रैक रिलीज कर दिया है। इस साउंडट्रैक में 12 गाने हैं और फिल्म में जैज और आर्केस्ट्रा का मिश्रण सुनने को मिलेगा।
‘ले मस्क’ एक वर्चुअल रियलिटी थ्रिलर फिल्म है, जो एआर रहमान द्वारा लिखित, निर्देशित और सह-निर्मित है। इसमें नोरा आर्नेज़ेडर, गाइ बर्नेट, मुनिरीह ग्रेस और मरियम जोहराब्यान दिखाई देंगे। यह एक नई तरह की फिल्म है, जो दर्शकों को अपनी कहानी, म्यूजिक के साथ बांधे रखती है।
एआर रहमान ने साउंडट्रैक के बारे में बात करते हुए कहा, "फिल्म 'ले मस्क' की धड़कन इसका म्यूजिक है। यह फिल्म की कहानी को अपने साथ लेकर चलता है। साथ ही दर्शकों को एक भावनात्मक अनुभव कराता है। यह फिल्म बहुत मेहनत और प्यार का परिणाम है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं आखिरकार इस साउंडट्रैक को दुनिया के साथ साझा करने और हमारे द्वारा बनाई गई दुनिया की एक झलक पेश करने के लिए काफी रोमांचित हूं।”
ज्ञात हो कि, इस फिल्म को लॉस एंजिल्स और टोरंटो में दिखाया जा चुका है। फिल्म का साउंडट्रैक बिलीव म्यूजिक के लेबल के तहत जारी किया गया है।
हाल ही में आई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के गानों और संगीत को भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। उन्होंने इम्तियाज अली, इरशाद कामिल और मोहित चौहान के साथ काम किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story