अन्य

पटना के बिहटा में 459 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एयरपोर्ट को मंजूरी मिली

jantaserishta.com
16 Feb 2025 8:29 AM IST
पटना के बिहटा में 459 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एयरपोर्ट को मंजूरी मिली
x
पटना: बिहार के पटना के समीप बिहटा में नया हवाई अड्डा बनेगा। इसकी मंजूरी भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण ने दे दी है। बताया गया कि इस हवाई अड्डे का निर्माण भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा 459 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। रूस की एक कंपनी को इस परियोजना का कांट्रैक्ट सौंपा गया है और इस परियोजना का लक्ष्य बिहार में एयर ट्रांसपोर्ट सुविधाओं को बेहतर बनाना है।
बिहार सरकार ने इसके लिए 108 एकड़ जमीन आवंटित की है, जिस पर हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह हवाई अड्डा न केवल पटना शहर से जुड़ा रहेगा, बल्कि पूरे बिहार और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक नया हवाई यातायात केंद्र बनेगा।
बिहटा हवाई अड्डा से विभिन्न प्रमुख शहरों की एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा, जिससे राज्य के विकास में तेजी आएगी।
इसी बीच, राज्य सरकार ने पटना से बिहटा की पहुंच को सुविधाजनक बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि 2,000 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा दानापुर से बिहटा तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
इसके पूरा होने से पटना और बिहटा के बीच यात्रा बहुत ही आसान और तेज हो जाएगी। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि दोनों क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। यह परियोजना राज्य के विकास के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे बिहार में हवाई यातायात के क्षेत्र में सुधार होगा, साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
इस एयरपोर्ट और एलिवेटेड रोड की मदद से बिहटा और आसपास के क्षेत्र में व्यवसायिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story