अन्य

लोकतंत्र में किसी भी प्रकार का असंवैधानिक या असंसदीय आचरण सही नहीं : राहुल नार्वेकर

jantaserishta.com
21 Jan 2025 8:29 AM IST
लोकतंत्र में किसी भी प्रकार का असंवैधानिक या असंसदीय आचरण सही नहीं : राहुल नार्वेकर
x
पटना: बिहार की राजधानी पटना में 85वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन चल रहा है। सम्मेलन में हिस्सा लेने आए महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि लोकतंत्र में असंवैधानिक या असंसदीय आचरण सही नहीं है।
राहुल नार्वेकर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह एक अहम सम्मेलन है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी पीठासीन अधिकारियों को एक प्लेटफॉर्म मिलता है, ताकि उन्हें पार्लियामेंट में डिस्कस करने का एक अच्छा अनुभव मिल सके। इसमें वह अपना विजन डिस्कस कर सकते हैं। उस अनुभव और विजन के आधार पर वे अपनी-अपनी विधानसभाओं में अच्छी बातों को लागू कर सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी और लोकतंत्र में किसी भी प्रकार का असंवैधानिक या असंसदीय आचरण सही नहीं है। समय बर्बाद करके और हाउस को डिस्टर्ब करके नहीं चलने देना, लोगों के साथ विश्वासघात करने जैसा है। इसलिए, मैं समझता हूं कि (लोकसभा अध्यक्ष) ओम बिरला ने जो बात कही है कि सदन में व्यवधान नहीं होना चाहिए, उस बात से मैं पूरी तरह सहमत हूं।"
बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में देश भर के पीठासीन अधिकारियों, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, सभापति और उपसभापति का बिहार की पावन धरती पर स्वागत किया। ‘अतिथि देवो भव’ हमारी सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा है।
उन्होंने कहा, "सम्मेलन के दौरान कुछ सार्थक बातें सामने आई हैं। लोकसभा स्पीकर ने अपने संबोधन में कहा कि एक प्लेटफॉर्म पर लोगों को आना चाहिए और सभी दलीय नेता अपनी-अपनी पार्टी में अनुशासन समिति बनाएं, ताकि सदन में अधिक से अधिक चर्चा हो सके। समय का इस्तेमाल बहस के लिए होना चाहिए न कि सदन का समय बर्बाद करने के लिए।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story