अन्य

बेंगलुरु में रॉयल ट्रेवल्स के अनवर खान सम्मानित

Nilmani Pal
2 Sep 2024 3:28 AM GMT
बेंगलुरु में रॉयल ट्रेवल्स के अनवर खान सम्मानित
x

रायपुर। बस ऑपरेटर कॉनफेडरेशन आफ इंडिया बोकी BOCI द्वारा आयोजित प्रवास 4.0 के बेंगलोर कर्नाटका मे आयोजित विशाल कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि टी एस एस शिवाशंकर परिवहन मंत्री तमिलनाडु सरकार द्वारा देश के वेस्ट जोन के बस ऑपरेटर मे रॉयल ट्रेवल्स रायपुर को सबसे लोकप्रिय बस ऑपरेटर एवं स्टेज कैरिज ऑपरेटर के लिए न्यू रॉयल ट्रेवल्स को भी दो पृथक पृथक पुरुस्कार से सम्मानित किया गया इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के संरक्षक प्रमोद दुबे ने बधाई देते हुए कहा कि ये छत्तीसगढ़ के लिए हर्ष गौरव व सम्मान की बात हैँ जो की राज्य के बस वालों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया मे छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रमुख सलाहकार शिवेश सिंह ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ राज्य मे भी बस संचालन का व्यवसाय शिखर पर पहुंच चूका हैँ जिसका उदाहरण हैँ की राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम मे वेस्ट जोन मे छत्तीसगढ़ के बस ऑपरेटर रॉयल ट्रेवल्स को यह दो -दो सम्मान मिला यह समूचे छत्तीसगढ़ राज्य का सम्मान हैँ यहां के सभी बस ऑपरेटर्स एवं आम जनता का सम्मान हैँ, रॉयल ट्रेवल्स की इस उपलब्धि पर संयोजक प्रकाश देशलहरा, शिवेश सिंह , कोषाध्यक्ष आकाशदीप सिंह गिल, अकरम खान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी गणेश गुप्ता अजय गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवरतन गुप्ता रईस अहमद शकील डॉक्टर संदीप जैन मोहम्मद हसन खान , गुरमीत सिंह संधू प्रदीप पाठक विजय गुप्ता रमेश शर्मा प्रदेश महासचिव अमरजीत सिंह चहल खेमराज साहू सचिव चंपालाल साहू शकूर मोहम्मद मयंक दुबे मोहन कसर नंदलाल वर्मा अमित शर्मा विष्णु लोधी दयालुराम निर्मलकर. हीरावन बंजारे लोकेश ठाकुर जसविंदर सिँह बल महेश भुवाल जिला अध्यक्ष अनूप यादव दुर्ग ,श्यामलाल दुबे बिलासपुर, सत्येंद्र सिंह कुशवाहा जगदलपुर ,जावेद आलम अंबिकापुर, रईस अहमद शकील राजनंदगांव, भारत राजपूत पेंड्रा, जितेंद्र सिंह ठाकुर बलोदाबाजार ,मुकेश जयसवाल कोरबा ,यशवंत सिंह ठाकुर कवर्धा, अरशद चागल गरियाबंद, रामगोपाल साहू बेमेतरा, महावीर प्रसाद गुप्ता धमतरी, दिलीप जैन आरंग, राजकुमार खटवानी कांकेर, घनश्याम सिंह रायगढ़, बसंत कुमार जसपुर, कार्यकारिणी सदस्य परशुराम राजपूत गणेश साहू मनोज यादव संजय रावते सुमित ताम्रकार अभिनंदन सिंह सनी बावरा सहित छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त बस संचालक गण ने रॉयल ट्रेवल्स की इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि मानते हुए रॉयल ट्रेवल्स के संचालक गण अनवर अली नसीम अली अज़हर अली असगर अली को बधाई दीं है।

खेमराज साहू महासचिव छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने भी छत्तीसगढ़ राज्य के बस संचालन व यात्री सुविधाओं को भविष्य मे भी बढ़ाने के लिए शुभकामनायें दी है।

Next Story