अन्य

उमर अब्दुल्ला के बयान पर अनुराग ठाकुर ने जताई आपत्ति, बोले ये लोग बस वोट बटोरना चाहते हैं

jantaserishta.com
9 Sept 2024 12:47 PM IST
उमर अब्दुल्ला के बयान पर अनुराग ठाकुर ने जताई आपत्ति, बोले ये लोग बस वोट बटोरना चाहते हैं
x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या उन्हें आतंकवाद का समर्थन करने वालों का ही वोट चाहिए? यह लोग पत्थरबाजी और नशा करने वालों को खुली छूट देना चाहते हैं, ताकि जम्मू-कश्मीर पूरी तरह बर्बाद हो जाए, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि अफजल गुरु को फांसी नहीं होनी चाहिए थी। उमर अब्दुल्ला के इसी बयान पर अब अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “जो कोई भी ऐसे बयान देकर वोट बटोरना चाहते हैं, हम उनके मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। मैं स्पष्ट कह देना चाहता हूं कि वो चाहे जितनी मर्जी कोशिश कर लें, न ही उनकी सरकार बनेगी और न ही यह लोग पत्थरबाजों को पनाह दे पाएंगे।”
अनुराग ठाकुर ने पीओके पर कहा, “अब वहां के लोग भी भारत के विकास को देखकर हमारा हिस्सा बनना चाहते हैं, जिस तरह से हमारे देश में चौतरफा विकास की बयार बही है, उसे देखते हुए वहां के लोग हमारे देश का हिस्सा बनना चाहते हैं। अब जरूरत है कि वो लोग खुलकर सामने आएं। मैं एक बात स्पष्ट कह देना चाहता हूं कि हम लोग उनका दिल खोलकर खुले हाथों से स्वागत करेंगे। एक अच्छा जीवन जीने का अधिकार पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों को भी है।”
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी रविवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन में उमर अब्दुल्ला के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। राजनाथ सिंह ने कहा था, “अब ऐसे लोगों को फांसी नहीं दें, तो क्या माला पहनाएं।”
उन्होंने आगे कहा था, “पहले जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पिस्तौल हुआ करते थे, लेकिन अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद यहां के युवाओं के हाथों में किताबें और पढ़ने लिखने के सामान दिख रहे हैं। इससे वहां हो रहे सकारात्मक बदलावों को साफ देखा जा सकता है।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story