अन्य

राष्ट्रविरोधी लोग देश में कर रहे रेल जिहाद : दुष्यंत गौतम

jantaserishta.com
23 Sept 2024 8:20 AM IST
राष्ट्रविरोधी लोग देश में कर रहे रेल जिहाद : दुष्यंत गौतम
x
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने रविवार को कानपुर में रेल की पटरियों पर गैस सिलेंडर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश पर आईएएनएस से बात करते हुए कहा क‍ि यह बहुत दुर्भाग्य है कि साजिश के तहत पूरे देश में रेल जिहाद चल रहा है। जो लोग देश से और पीएम मोदी के विकास से प्यार नहीं करते हैं, वे लोग राष्ट्र विरोधी घटनाओं को बढ़ावा देने का काम करते हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि पूरे देश में जिस प्रकार से इंडी एलायंस ने राष्ट्र विरोधी काम किया है। उसी को आगे बढ़ाने का काम अनेक संगठन कर रहे हैं। उनको देश, किसी जाति और किसी धर्म से प्यार नहीं है। ट्रेन में बैठने वाला कांग्रेसी भी हो सकता है और बीजेपी का भी हो सकता है। यात्री किसी जाति, धर्म का हो सकता है। कुछ लोगों को राष्ट्रविरोधी काम करना है।
अरविंद केजरीवाल द्वारा आरएसएस और भाजपा पर हमला बोलने पर उन्होंने कहा कि वो गलत तरीके से व्यवहार कर रहे हैं। अपने आचरण से वे आगे भी गिरफ्तार हो सकते हैं।
इससे पहले भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा था, जो व्यक्ति बच्चों की कसम खाकर सत्ता में आता है। मैं घर नहीं लूंगा कहने के बावजूद 48 करोड़ के घर में रहता है। मैं सुरक्षा नहीं लूंगा कहने के बावजूद तीन लेयर की सुरक्षा में रहता है। भ्रष्टाचार होने पर कार्यकर्ताओं को पार्टी से त्यागपत्र दिलवा दूंगा कहने वाला आज भ्रष्टाचार में लिप्त होने के बावजूद गद्दी छोड़ने को तैयार नहीं था, वो तो सुप्रीम कोर्ट की वजह से मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा, ऐसे व्यक्ति को शर्म आनी चाहिए।
उन्होंने कहा था, सीबीआई और ईडी ने पूरे तथ्य, सबूत के साथ केजरीवाल पर केस दर्ज क‍िया है। उन्‍हें कई शर्तों के साथ जमानत दी गई है। इसके बावजूद अगर कोई खुशी मनाता है, तो बहुत लंबा समय नहीं बचा है, गवाहों और सबूतों के आधार पर जल्द केस का निर्णय आएगा और केजरीवाल को दोबारा जेल जाना पड़ेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story