
x
बेंगलुरू: कर्नाटक के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री एमबी पाटिल ने राज्य में बनने वाले एक नए एयरपोर्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नया एयरपोर्ट कर्नाटक के लिए बहुत जरूरी है।
एमबी पाटिल ने बताया कि, "हम समान क्षमता वाले दूसरे हवाई अड्डे के लिए बहुत गंभीर हैं, क्योंकि 2035 तक राज्य में यात्रियों और कार्गो का भार दोगुना हो जाएगा। इसको लेकर शुरुआती बैठक हो चुकी है। हमने कुछ मानक तय किए हैं, योग्यता के आधार पर साइट जल्द तय की जाएगी।"
केंद्र सरकार की तरफ से दिए जाने वाले बजट पर बात करते हुए एमबी पाटिल ने कहा कि, केंद्र सरकार को उन राज्यों का समर्थन करना चाहिए, जो योगदान दे रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि कमाई करने वाले राज्यों से पैसा लेकर दूसरे राज्यों को बांट दें।
निर्दलीय सांसद रमेश जिनाजिंग ने आरोप लगाया था कि, मैं सात बार का निर्दलीय सांसद हूं, इसके बावजूद मुझे नजरअंदाज किया जा रहा है, इस पर जवाब देते हुए एमबी पाटिल ने कहा कि, वह मेरे क्षेत्र के वरिष्ठ सांसद हैं। अगर वह कुछ कह रहे हैं तो सच ही होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





