अन्य

दिल्ली एयरपोर्ट हादसे में मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

jantaserishta.com
28 Jun 2024 4:27 PM IST
दिल्ली एयरपोर्ट हादसे में मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान
x
नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजनों को 20 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा है कि सभी घायलों को तीन-तीन लाख रुपए का मुआवजा दिया जायगा।
भारी बारिश के बाद शुक्रवार को एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर छत गिरने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर कहा है कि टर्मिनल वन की सभी फ्लाइट रात 11 बजे तक टर्मिनल दो और तीन से जाएंगी और लैंड करेगी।
हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि हादसे की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चेक-इन काउंटर बंद कर दिये गये हैं। इंडिगो के अलावा अन्य विमान सेवा कंपनियों की टर्मिनल 1 की उड़ानों को टर्मिनल 2 और 3 पर स्थानांतरित किया जा रहा है।
हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल ने एक बयान में बताया कि हादसा सुबह लगभग पांच बजे पुराने डिपार्चर फोरकोर्ट पर हुआ।
उधर, आम आदमी पार्टी ने इस पर केंद्र सरकार को घेरते हुए हादसे में मरने वाले के परिवार जनों को एक करोड़ रुपए और घायलों के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा के तौर पर दिए जाने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी नेता जैस्मीन शाह ने सवाल पूछा है आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरने के कारण एक आदमी अपनी जान गंवा बैठा। जवाब कौन देगा?
उन्होंने कहा है कि आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत पहली बारिश में ही टूटकर गिर जाती है और इसमें अब तक 1 व्यक्ति की मौत हुई है। इसमें कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। आम आदमी पार्टी की संवेदनाएं इन सभी परिवारों के साथ है।
इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक्स पर कहा, "मैं दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 1 की छत गिरने की घटना की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं। घटनास्थल पर लोग काम कर रहे हैं। साथ ही एयरलाइनों को टर्मिनल 1 पर सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story