अन्य
प्रधानमंत्री मोदी के दिल में हैं अन्नदाता, हम किसानों के रंग में रंग गए हैं : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
jantaserishta.com
16 Aug 2024 8:53 AM IST

x
भोपाल: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में किसान और खेती रहती है। हम भी किसानों के रंग में रंग गए हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 'मेरी जैकेट भी आपके जैकेट जैसी है', हम भी किसानों के रंग में रंग गए हैं। साल 1947 से लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण किया जा रहा है, लेकिन कभी किसी किसान को नहीं बुलाया जाता था। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करता हूं।
शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के किसानों को प्राथमिकता दी है। अब स्वाधीनता दिवस के अवसर पर देश के अन्नदाता को भी लाल किले पर बुलाया जाता है। 'मेरी जैकेट भी आपके जैकेट जैसी ही है। हम भी किसानों के रंग में रंग गए हैं।'
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अन्नदाता को जरूर याद किया है। साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में 6 बार किसान का नाम लिया। इसके बाद 2015 में 23 बार, 2016 में 31 बार, 2017 में 20 बार 2018, 2019 और 2020 में 17-17 बार और 2021 में 15 बार किसानों का नाम लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2022, 2023 और आज 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अनगिनत बार किसानों का नाम लिया। पीएम मोदी के दिल में किसान और खेती रहती है। वो किसानों का हमेशा भला चाहते हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में मुझे किसानों की सेवा करने का काम दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





