अन्य
विधानसभा चुनाव में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को अनिल विज ने दिया धन्यवाद
jantaserishta.com
5 Nov 2024 8:17 AM IST

x
अंबाला: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गत विधानसभा चुनाव में सहयोग करने के लिए सोमवार को कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
इस दौरान विज और उनके समर्थक जमकर थिरके। मंच से अपने संबोधन में अनिल विज ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि चुनाव में "मुझे हरवाने, चुनाव में खून-खराबा करने और यहां तक की मेरी हत्या करवाने की भी साजिश रची गई"।
विज ने इस दौरान चुनाव में साथ नहीं देने वाले वालों को "गद्दार" बताया। विज ने कहा इस बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दो झंडे दिए गए, एक कांग्रेस का तो दूसरा किसान यूनियन का।
कार्यक्रम में विज का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और चुनाव में मेहनत करने वालों को सम्मान भी दिया।
तथाकथित "गद्दारों" के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री की फोटो अपने सोशल मीडिया पर लगाने का कोई हक नहीं है। मैं ऐसे लोगों से कहना चाहूंगा कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मुख्यमंत्री की फोटो हटाएं।
अनिल विज यहीं नहीं रुके। उन्होंने मंच से अपने संबोधन में अफसरशाही को भी जमकर निशाने पर लिया और कहा, "कुछ गद्दारों के साथ मिलकर अधिकारियों ने मुझे हरवाने की भरसक कोशिश की। मेरे कार्यक्रमों में खून-खराबा करवाने की कोशिश हुई। मेरी हत्या तक की साजिश हुई। किसान यूनियन का झंडा और डंडे लिए लोग मेरी जनसभा में घुस गए। लेकिन, जनता ने मेरा साथ दिया। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है और जनता जब आपका साथ दे, तो आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। शायद यह बात मेरे विरोधियों को नहीं पता थी, इसलिए वे लगातार साजिशें रचे जा रहे थे, लेकिन उनकी सभी साजिशें धराशायी हो गईं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





