अन्य

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा रिजल्ट जारी, 12 साल में सबसे बेहतर पास प्रतिशत

jantaserishta.com
15 April 2026 12:06 PM IST
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा रिजल्ट जारी, 12 साल में सबसे बेहतर पास प्रतिशत
x
अमरावती: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने बुधवार को इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई) के नतीजे जारी कर दिए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। अब छात्रा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षाओं के नतीजे अब आ गए हैं। छात्र अपने नतीजे ऑनलाइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा, 'मन मित्र' व्हाट्सएप नंबर 9552300009 पर "हाय" मैसेज भेजकर भी नतीजे देखे जा सकते हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस साल के आईपीई नतीजों में पिछले 12 सालों में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत रहा है। पहले साल में 77 प्रतिशत और दूसरे साल में 81 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जो पिछले 12 सालों में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है। सरकारी और सरकार द्वारा चलाए जाने वाले संस्थानों में यह सुधार खास तौर पर काबिले-तारीफ रहा है।"
उन्होंने बताया कि सरकारी जूनियर कॉलेजों में पहले साल के छात्रों के लिए पास प्रतिशत 54 रहा, जो पिछले 12 सालों में सबसे ज्यादा है। दूसरे साल के लिए, पास प्रतिशत 68 रहा, जो पिछले 12 सालों में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है। यह उपलब्धि छात्रों, प्रिंसिपलों, जूनियर लेक्चररों की कड़ी मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में सभी संबंधित पक्षों के समर्पित प्रयासों का प्रमाण है।
शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि जो लोग इस बार सफल नहीं हो पाए, हिम्मत न हारें। इसे एक सीढ़ी के तौर पर इस्तेमाल करें, कड़ी मेहनत करते रहें और और भी मजबूती से वापसी करें। उन्होंने आगे कहा, "मैं माता-पिता, कॉलेज और पूरे समाज से अनुरोध करता हूं कि इस नाज़ुक मोड़ पर छात्रों को नैतिक संबल प्रदान करें।"
उन्होंने सभी छात्रों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप इसी तरह सीखते रहें, आगे बढ़ते रहें और सफल होते रहें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story