अन्य

अमृतसर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, 30 किलो हेरोइन बरामद

jantaserishta.com
15 Feb 2025 8:46 AM IST
अमृतसर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, 30 किलो हेरोइन बरामद
x
अमृतसर: पंजाब की अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 210 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर की पहचान गुरसिमरन जीत के रूप में हुई है।
एसएसपी चरणजीत सोहल के मुताबिक, खास सूचना मिलने के बाद नाकेबंदी के दौरान युवक को गिरफ्तार किया गया है। इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भारत में पहुंची थी और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में इस हेरोइन को पहुंचाया जाना था। युवक से पूछताछ की जा रही है और इसका संबंध भारत में किस-किस के साथ है, इसे जानने की कोशिश की जा रही है।
एसएसपी चरणजीत सोहल ने बताया कि यह खेप घरिंडा थाने की पुलिस ने पकड़ी है। जब नाका लगाकर गाड़ी को रोका गया तो गुरसिमरन गाड़ी चला रहा था। गुरसिमरन से पूछताछ की जा रही है। वह अमेरिका में बैठे राजू नाम के व्यक्ति के संपर्क में था। राजू ने ही आरोपी को एक लोकेशन भेजा था जिस पर उसे हेरोइन की डिलीवरी करनी थी। हेरोइन की यह खेप चार किस्तों में ड्रोन के जरिये भारत पहुंचाई गई थी।
चरणजीत सोहल का कहना है कि यह ऑपरेशन अब भी चल रहा है। विदेश में बैठा तस्कर इन लोगों को कूरियर की तरह इस्तेमाल करता था। जांच में अभी काफी बातें सामने आई हैं। तीन लोगों के नाम भी सामने आए हैं और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story