अन्य
26 मई को अमित शाह का नांदेड़ दौरा, अशोक चव्हाण बोले - 'विस्तृत जानकारी जल्द'
jantaserishta.com
22 May 2025 8:32 AM IST

x
नांदेड़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 मई को महाराष्ट्र के नांदेड़ के दौरे पर रहेंगे। भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण ने बुधवार को उनके दौरे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अमित शाह का दौरा तय हो चुका है और उन्हें इस संबंध में आज ही कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हुई है।
अशोक चव्हाण ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री हैं और उन्हें नांदेड़ आने के लिए हम लोगों ने निमंत्रित किया है। उनका कार्यक्रम आज ही मुझे प्राप्त हुआ है। कल हम इस बारे में और विस्तृत जानकारी देंगे। उनका 26 मई का कार्यक्रम निश्चित हो गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री के इस दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके नांदेड़ दौरे के दौरान कांग्रेस के कुछ पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस पर टिप्पणी करते हुए अशोक चव्हाण ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी तय नहीं हुआ है। अभी तीन-चार दिन का समय है। जो भी अच्छे लोग हैं और जो भाजपा के नेतृत्व और विचारधारा में विश्वास रखते हैं, अगर उन्हें पार्टी में आने की इच्छा होगी, तो हम निश्चित तौर पर उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
गृह मंत्री शाह के दौरे को लेकर चव्हाण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "देश के गृह मंत्री अमित शाह के 26 मई को संभावित नांदेड दौरे के संबंध में पूर्व तैयारी के हिस्से के रूप में नांदेड में नवा मोंढा मैदान, कुसुम सभागृह और पूर्व मुख्यमंत्री वसंतरावजी नाईक की प्रतिमा परिसर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भाजपा नांदेड महानगर के अध्यक्ष अमरनाथ राजूरकर, किशोर स्वामी, बालाजी जाधव, प्रवीण साले, संजय लहानकर, रामराव केंद्रे, चैतन्यबापू देशमुख, निलेश देशमुख बारडकर, रामराव नाईक, भुजंगराव पाटील, नारायण श्रीमनवार, महेश खोमने, लक्ष्मीकांत गोणे सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





