अन्य
अमेरिकी-ब्रिटिश की नौसेना ने यमन के एक हवाई अड्डे पर हवाई हमले किए
jantaserishta.com
27 July 2024 9:14 AM IST

x
सना: अमेरिका और ब्रिटेन की नौसेना ने मिलकर यमन के होदेइदाह शहर में एक हवाई अड्डे पर तीन हवाई हमले किए हैं। यह हवाई अड्डा हौथी विद्रोहियों के कब्जे में है।
स्थानीय निवासियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि हमले हौथी ठिकानों पर किए गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने हौथी टेलीविजन के हवाले से बताया कि ये हवाई हमले अमेरिकी-ब्रिटिश की सेना ने लाल सागर में यमन के कमरान द्वीप को निशाना बनाकर किए। यह हमले चार अन्य हमलों के तुरंत बाद किए गए।
हालांकि, सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। हथियारबंद हौथी समूह ने 2014 के अंत में उत्तरी यमन के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमनी सरकार को राजधानी सना से बाहर होना पड़ा।
पिछले वर्ष नवंबर से हौथी समूह गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों से इजरायल से संबंधित जहाजों को निशाना बना रहा है।
जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन की सेना ने हौथी विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, लेकिन इससे हौथी विद्रोहियों के हमले और बढ़ गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





