अन्य

ओलंपिक मेडल टैली में अमेरिका नंबर-1, भारत 3 कांस्य के साथ 63वें स्थान पर

jantaserishta.com
7 Aug 2024 11:06 AM IST
ओलंपिक मेडल टैली में अमेरिका नंबर-1, भारत 3 कांस्य के साथ 63वें स्थान पर
x
पेरिस: अमेरिका ने पेरिस ओलंपिक मेडल टैली में चीन पर अपनी बढ़त बनाए रखी और प्रतियोगिता के 12वें दिन की शुरुआत से पहले 24 स्वर्ण, 31 रजत और 31 कांस्य पदकों के साथ कुल 86 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।
दूसरी ओर, चीन 22 स्वर्ण, 21 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ कुल 59 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है।
मेजबान फ्रांस इस बीच 13 स्वर्ण, 16 रजत और 19 कांस्य सहित 48 पदकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया।
ग्रेट ब्रिटेन 12 स्वर्ण, 15 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 46 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर है, जबकि अब भारत तीन कांस्य पदकों के साथ 63वें स्थान पर है।
मेडल तालिका:
टॉप- 5
1. अमेरिका (24 स्वर्ण , 31 रजत और 31 कांस्य); कुल 86
2. चीन (22 स्वर्ण , 21 रजत और 16 कांस्य); कुल 59
3. ऑस्ट्रेलिया ( 14 स्वर्ण , 12 रजत और 9 कांस्य); कुल 35
4. फ्रांस ( 13 स्वर्ण , 16 रजत और 19 कांस्य); कुल 48
5. ग्रेट ब्रिटेन (12 स्वर्ण, 15 रजत और 19 कांस्य) ; कुल 46
पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन भारत के लिए काफी हद तक अच्छा रहा। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया तो वहीं, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी फाइनल में जगह बनाई, लेकिन देर रात सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम की हार ने देश को एक बड़ा झटका दिया।
भारत को 12वें दिन स्वर्ण की आस है। कई खिलाड़ी फाइनल मुकबला खेलेंगे, जबकि कई क्वालिफिकेशन में दमखम दिखाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story