अन्य

अमेरिका-ब्रिटेन ने मिलकर यमन में हौथी ठिकानों पर तीन एयर स्ट्राइक की

jantaserishta.com
5 July 2024 12:15 PM IST
अमेरिका-ब्रिटेन ने मिलकर यमन में हौथी ठिकानों पर तीन एयर स्ट्राइक की
x
सना: अमेरिका-ब्रिटेन ने मिलकर लड़ाकू विमानों से यमन के लाल सागर प्रांत होदेइदाह में हौथी ठिकानों पर तीन हवाई हमले किए। अल-मसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हमले गुरुवार को प्रांत के उत्तर-पश्चिमी जिले अल्लुहायाह और दक्षिणी जिले बैत अल-फकीह में हुए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलों में हौथी समूह के मोबाइल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिका-ब्रिटेन ने अभी तक हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बुधवार को कहा था कि उनके सुरक्षा बलों ने हौथी नियंत्रित क्षेत्रों में दो रडार साइटों और लाल सागर में दो हौथी ड्रोन नौकाओं को नष्ट किया। हौथी समूह का उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्सों पर नियंत्रण है। उसने बीते वर्ष नवंबर में लाल सागर से गुजरने वाले इजरायल के जहाजों पर जहाज-रोधी बैलिस्टिक मिसाइलों और सशस्त्र ड्रोनों से हमला करना शुरू कर दिया था। हमले गाजा पट्टी में इजरायल के हमलों के शिकार फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिये किए गए।
जवाब में जलक्षेत्र में तैनात अमेरिकी-ब्रिटिश के नौसैनिकों ने समूह के हमलों को रोकने के प्रयास में जनवरी से ही हौथी ठिकानों पर हवाई हमले और मिसाइल हमले किए हैं। हालांकि, हौथी समुह ने अमेरिका और ब्रिटेन के कमर्शियल जहाजों और नौसैनिक जहाजों पर अपने हमले बढ़ा कर जवाबी कार्रवाई की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story