अन्य

इजरायल और जापान के राजदूतों की रक्षा सचिव से मुलाकात, भारत के साथ जताई एकजुटता

jantaserishta.com
26 April 2025 8:47 AM IST
इजरायल और जापान के राजदूतों की रक्षा सचिव से मुलाकात, भारत के साथ जताई एकजुटता
x
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अब दुनिया भर के कई प्रतिष्ठित देश भारत के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को जापान और इजरायल के राजदूतों ने नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से अलग-अलग मुलाकात की और भारत के साथ एकजुटता की बात कही।
इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने भारत के प्रति इजराइल का समर्थन व्यक्त किया। जापान के राजदूत केइची ओनो ने आतंकवाद की निंदा करते हुए भारत के साथ अपनी एकता व्यक्त की है।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ओनो केइची ने शुक्रवार को रक्षा सचिव से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक के दौरान जापान के राजदूत ने हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले समेत आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की।
इस दौरान, दोनों पक्षों ने जापान और भारत के बीच चल रहे रक्षा सहयोग की समीक्षा की। भारत और जापान अपने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही दोनों देश अपने रिश्तों को और बेहतर एवं विस्तारित करने के नए अवसरों पर काम कर रहे हैं।
इजराइल के राजदूत ने भी शुक्रवार को नई दिल्ली में रक्षा सचिव से मुलाकात की। यह मुलाकात काफी अहम रही। इजरायल के राजदूत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में पर्यटकों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भारत के प्रति इजराइल के समर्थन की पुष्टि की। साथ ही, भारत-इजरायल मैत्री एवं रक्षा सहयोग पर भी बात हुई। भारत और इजराइल के बीच रक्षा उद्योग और सुरक्षा में सहयोग पर भी चर्चा की गई।
गौरतलब है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों पर गोलियां बरसाकर उनकी हत्या की। अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जापान और इजरायल समेत दुनिया के तमाम देश इस हमले की निंदा कर रहे हैं। इस हमले के बाद इलाके में सेना ने घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी जम्मू-कश्मीर पहुंचे। यहां उन्होंने सेना की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें भी की हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story