अन्य

अंबाला: बसपा नेता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

jantaserishta.com
30 Jan 2025 8:22 AM IST
अंबाला: बसपा नेता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर
x
अंबाला: अंबाला के नारायणगढ़ में हाल ही में बसपा नेता हरबिलास रज्जूमाजरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी सागर को पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुठभेड़ अंबाला के एम. महाराणा प्रताप नेशनल कॉलेज के पास हुई। सागर का शव छावनी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के 2 से 3 जवान भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ज्ञात हो कि हाल ही में नारायणगढ़ इलाके में बसपा नेता हरबिलास रज्जूमाजरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, उनके दो साथी घायल हुए थे। हत्या की जिम्मेदारी इनामी बदमाश वेंकट गर्ग ने ली थी। वेंकट पर दो लाख रुपये का इनाम है। गर्ग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उसे यह भी धमकी दी थी कि जो भी उसके खिलाफ जाएगा, उसे यही अंजाम होगा।
बता दें कि हरबिलास रज्जूमाजरा ने बीते साल हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बसपा नेता राधे फार्म नाम का बैंक्वेट हॉल चलाते थे। इसके साथ राजू माजरा गांव में वो खेती भी करते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story