अन्य

अमरावती ही है आंध्र प्रदेश की राजधानी: Chandrababu Naidu

jantaserishta.com
11 Jun 2024 4:41 PM IST
अमरावती ही है आंध्र प्रदेश की राजधानी: Chandrababu Naidu
x
अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से एक दिन पहले मंगलवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता एन. चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती को राज्य की एकमात्र राजधानी घोषित किया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार तीन राजधानियों के नाम पर राज्य के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करेगी और अमरावती को राजधानी के रूप में विकसित करने का काम जारी रखेगी।
राज्य की राजधानी के रूप में अमरावती के विकास को रोकने के लिए पिछली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "(राज्य से तेलंगाना के अलग होने के) 10 साल बाद भी हम यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि राज्य की राजधानी कहां है।"
जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार ने अमरावती को राज्य की राजधानी बनाने के टीडीपी सरकार के निर्णय को 2019 में पलट दिया था और कहा था कि राज्य की तीन राजधानियां होंगी। वाईएसआरसीपी सरकार ने विशाखापत्तनम को राज्य की प्रशासनिक राजधानी, करनूल को न्यायिक राजधानी और अमरावती को विधायिका संबंधी राजधानी बनाने का प्रस्ताव रखा था।
बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे नायडू ने कहा, "अमरावती ही हमारी राजधानी है।" नायडू ने कहा कि विशाखापत्तनम को एक आधुनिक शहर और वित्तीय राजधानी के रूप में, तथा करनूल को हर मामले में विकसित किया जाएगा।
नायडू ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र की मदद की जरूरत है। टीडीपी प्रमुख ने कहा कि उनकी सरकार 'जनता की सरकार' होगी और प्रजा वेदिका की तरह कोई विध्वंस नहीं होगा। प्रजा वेदिका नाम से एक मीटिंग हॉल नायडू के शासनकाल में बनाया गया था जिसे पिछली सरकार ने गिरा दिया था।
वाईएसआरसीपी सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाते हुए नायडू ने कहा कि लोगों ने टीडीपी को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। उन्होंने कहा, "हमने 93 प्रतिशत सीटें जीती हैं। देश में पहली बार ऐसा हुआ है।"
टीडीपी प्रमुख ने कहा कि आंध्र प्रदेश के सामने कई समस्याएं हैं। राज्य पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है। नायडू ने आश्वासन दिया कि उनकी यात्राओं के दौरान दुकानें और सड़कें बंद नहीं कराई जाएंगी। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री भी आम इंसान है। यह पद सेवा के लिए है, प्रभुत्व के लिए नहीं। मैंने कह दिया है कि मेरे काफिले के जाने से लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story