अन्य

मनु भाकर के साथ श्रीजेश भी होंगे पेरिस ओलंपिक समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक

jantaserishta.com
9 Aug 2024 4:14 PM IST
मनु भाकर के साथ श्रीजेश भी होंगे पेरिस ओलंपिक समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक
x
पेरिस: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शुक्रवार को घोषणा की कि हॉकी के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर को पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में संयुक्त ध्वजवाहक के रूप में नामित किया गया है।
आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि श्रीजेश आईओए नेतृत्व और पूरे भारतीय दल के बीच लोकप्रिय पसंद थे। उन्होंने कहा, "श्रीजेश ने दो दशकों से अधिक समय से विशेष रूप से भारतीय हॉकी और भारतीय खेल की सेवा की है।"
पीटी उषा ने कहा कि उन्होंने भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से बात की, जिन्होंने गुरुवार को रजत पदक जीतकर लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीता। उन्होंने कहा, "मैंने नीरज चोपड़ा से बात की और पूरी सहजता के साथ श्रीजेश को समापन समारोह में ध्वजवाहक बनाए जाने पर सहमति जताई, और इस फैसले की सराहना की।" पीटी उषा ने आगे कहा, "नीरज ने मुझसे कहा, 'मैम, अगर आपने मुझसे नहीं पूछा होता तो भी मैं श्रीजेश का नाम सुझाता।' यह नीरज के श्रीजेश और उनके भारतीय खेल में योगदान के प्रति अपार सम्मान को दर्शाता है।"
आईओए ने इससे पहले मनु भाकर को महिला ध्वजवाहक के रूप में नामित किया था। मनु भाकर भारत की स्वतंत्रता के बाद से एक ही ओलंपिक खेल में एक से ज्यादा पदक जीतने वाली पहली एथलीट बनी थीं।
मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल (सरबजोत सिंह के साथ) में कांस्य पदक जीते।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story