अन्य
मानिकचक में राशन वितरण में अनियमितता का आरोप, राशन डीलर का घेराव
jantaserishta.com
7 Aug 2024 8:25 AM IST

x
मालदा: मालदा के मानिकचक में स्थानीय लोगों ने राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। इसको लेकर राशन डीलर का घेराव किया गया। मालदा के मानिकचक में लोगों ने राशन डीलर पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। इससे आक्रोशित लोगों ने राशन डीलर का घेराव किया।
घटना नजीरपुर ग्राम पंचायत की है। लोगों ने आरोप लगाया कि जीवित व्यक्तियों को मृत घोषित कर राशन की हेराफेरी की जा रही है। इसको लेकर पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है। सूचना पर मानिकचक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि राशन सामग्री मंगलवार को दोपहर में पहुंची थी। इस दौरान लोगों ने वितरण में धांधली समेत मृत दिखाकर राशन सामग्री की हेराफेरी करने और कम मात्रा में राशन सामग्री देने का आरोप लगाया। राशन डीलर पिंटू साह को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद क्षेत्र में बने तनावपूर्ण स्थिति पर काबू पाया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





