अन्य
राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं: सांसद हरीश मीणा
jantaserishta.com
26 Oct 2024 9:00 AM IST

x
टोंक: राजस्थान के टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के. सी. मीणा के नामांकन से पहले सांसद हरीश मीणा ने खुद पर लग रहे टिकट बेचने के आरोपों पर कहा कि राजनीति में आरोप और प्रत्यारोप तो लगते रहते हैं।
उन्होंने पार्टी का टिकट बेचने के आरोपों को लेकर कहा, “यहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। कांग्रेस के एक बागी नेता नरेश मीणा ने मुझ पर आरोप लगाया है कि टिकट बेचे जा रहे हैं। मेरा मानना है कि मैं किसी के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। अगर ऐसा कुछ है, तो इसके लिए संगठन से सवाल किया जाना चाहिए। टिकट का वितरण पार्टी के संगठन के द्वारा किया जाता है, और इसमें सांसद का कोई विशेष भूमिका नहीं होती है। मेरी राय ली गई थी, लेकिन टिकट का निर्णय संगठन और एआईसीसी के स्तर पर होता है।”
उन्होंने कहा, “हर पार्टी में टिकट की प्रक्रिया एक समान होती है। कई लोग टिकट के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन एक ही उम्मीदवार का चयन होता है। जहां विरोध की बात आती है, तो हम इसे मैनेज कर लेंगे। अगर कोई नुकसान होता है, तो उस पर ध्यान देंगे, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है।”
उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी का यह मानना है कि जनता समझदार है और उम्मीदवार की जाति या धर्म से अधिक, उसकी योग्यता और सरल स्वभाव को प्राथमिकता देगी। हम चाहते हैं कि जो भी उम्मीदवार जनता के बीच आए, उसे उनका आशीर्वाद प्राप्त हो।”
उन्होंने कहा, “इस बार फिर से पायलट और हरीश मेहता की जोड़ी चुनावी मैदान में होगी और हमें विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार के साथ भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। जनता का समर्थन केवल किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए होगा। हमारी पार्टी का उद्देश्य यही है कि हम जनता की भावनाओं को समझें और उन्हें प्राथमिकता दें।”
बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस के बागी नेता नरेश मीणा ने देवली-उनियार सीट से पर्चा भरकर अपनी ही पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





