अन्य

सभी विधायक एकजुट, कोई शरद पवार के संपर्क में नहीं: सुनील तटकरे

jantaserishta.com
6 Jun 2024 5:05 PM IST
सभी विधायक एकजुट, कोई शरद पवार के संपर्क में नहीं: सुनील तटकरे
x
मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की एनसीपी के सभी शीर्ष नेताओं की गुरुवार को एक विशेष बैठक हुई जिसमें लोकसभा चुनाव के नतीजे की समीक्षा की गई और आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक के बाद एनसीपी ने कहा कि सभी विधायक एकजुट हैं, कोई कहीं नहीं जा रहा।
बैठक के बाद अजित पवार की एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा की गई है। हम आगामी विधानसभा चुनाव में आक्रामक तरीके से काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि किसी भी विधायक में कोई नाराजगी नहीं है। सभी अपने काम को लेकर चिंतन कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आज की बैठक में चर्चा हुई। हम सभी एक साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और अच्छे नतीजे के साथ जीत दर्ज करेंगे। जानबूझकर अफवाह फैलाई जा रही है कि हमारे विधायक शरद पवार के संपर्क में हैं। एनसीपी के सभी विधायक एक साथ हैं और साथ में महायुति लोकसभा चुनाव की तैयारी करेगी।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर महागठबंधन के नेता एक साथ आकर फैसला लेंगे। शाम की बैठक में एनसीपी के सभी विधायक आएंगे। जो विधायक पहले हमारे साथ थे, वे सभी आज भी हमारे साथ हैं। चुनाव को लेकर विधायकों की राय जानी जाएगी और चर्चा की जाएगी।
बता दें, लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद एक तरफ केंद्र में नई सरकार बनाने को लेकर गहमागहमी तेज हो चुकी है। उधर महाराष्ट्र में भी सियासी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। सूत्रों की ओर से इस बात का लगातार दावा किया जा रहा है कि अजित पवार गुट के 10 से 15 विधायक शरद पवार के संपर्क में हैं। अजित पवार गुट को इस चुनाव में एक ही सीट मिली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story