अन्य
ज्ञानवापी से जुड़े सभी आठ मामलों में अब तीन अगस्त को होगी सुनवाई
jantaserishta.com
21 July 2024 9:20 AM IST

x
वाराणसी: ज्ञानवापी मामले में महीनों बाद वाराणसी के जिला अदालत में शनिवार को फिर से सुनवाई हुई। मामले की अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वे रिपोर्ट के बाद वाराणसी जिला अदालत में सुनवाई हुई। मुस्लिम पक्ष ने सर्वे रिपोर्ट को लेकर आपत्ति जताई है। तहखाना-छत की मरम्मत और ज्ञानवापी से जुड़े आठ मुकदमों में अब तीन अगस्त को सुनवाई होगी। कोर्ट की सुनवाई के बाद हिंदू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन ने आईएएनएस से खास बातचीत की।
अधिवक्ता मदन मोहन ने कहा कि कोर्ट में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई। पहला विषय था कि ज्ञानवापी से संबंधित क्लब किए गए आठ मुकदमों पर आपत्ति की गई कि उन्हें फिर से लोअर कोर्ट में भेजा जाए लेकिन जनपद न्यायाधीश को विशेषाधिकार है कि अगर एक जैसा ही मुकदमा है, तो उन्हें उन्ही की कोर्ट में इंटरटेन किया जाए।
उन्होंने कहा कि दूसरा विषय यह था कि सोमनाथ व्यास जी के तहखाने में इस साल 31 जनवरी से पूजा आरंभ है और मुस्लिम पक्ष तहखाने के ऊपर जाकर धमाल मचाता है। ऐसे में जर्जर तहखाना की मरम्मत के लिए कोर्ट से निर्देश देने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि तीसरा विषय यह था कि 12 में से सिर्फ चार तहखाने का ही एएसआई सर्वे हुआ है, आठ का सर्वे होना बाकी है उनका भी सर्वे कराया जाए और कोर्ट को रिपोर्ट सौंपा जाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





