अन्य

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए किए जाएंगे सभी प्रयास : नसीर हुसैन

jantaserishta.com
5 Sept 2024 8:32 AM IST
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए किए जाएंगे सभी प्रयास : नसीर हुसैन
x
नई दिल्ली: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नसीर हुसैन ने आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ संभावित गठबंधन पर कहा कि कांग्रेस पार्टी हर उस कदम को उठाएगी जिससे चुनाव में जीत सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस उन चार राज्यों में जीत हासिल करेगी जहां चुनाव हो रहे हैं, दो राज्यों में चुनाव की घोषणा हो चुकी है और बाकी दो राज्यों में घोषणा जल्द की जाएगी। कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक बातचीत की जाएगी।"
गृह मंत्रालय द्वारा एलजी को दिए गए अतिरिक्त अधिकारों पर हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों से उनकी शक्ति छीनना चाहती है, जिससे संघीय प्रणाली कमजोर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेषकर उन राज्यों में जहां विपक्ष की सरकार है, वहां जानबूझकर गवर्नर के ऑफिस को मजबूत किया जा रहा है। गवर्नर के ऑफिस का उपयोग करके चुनी हुई सरकार को परेशान किया जा रहा है।
हुसैन ने कहा कि सरकार राज्य सरकार की शक्तियों को कम करके गवर्नर के पावर को बढ़ा रही है, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर से संबंधित बयान पर नसीर हुसैन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस मुद्दे पर निर्णय दे चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार द्वारा बुलडोजर चलाने का प्रयास सिर्फ मकानों और दुकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की प्रजाति, सभ्यता और गंगा-जमुना तहजीब पर भी हमला कर रहा है।
हुसैन ने जोर दिया कि भारत में केवल संविधान के तहत ही सरकार चलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ द्वारा अपनाए गए तरीके किसी भी समय पलट सकते हैं, लेकिन संविधान और कानून का शासन हमेशा कायम रहना चाहिए। किसी भी स्थिति में संविधान और कानून का पालन किया जाना चाहिए और न्याय प्रणाली को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story