अन्य

प्राथम‍िक श‍िक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी के सभी बड़े नेता शाम‍िल : समिक भट्टाचार्य

jantaserishta.com
28 Feb 2025 8:17 AM IST
प्राथम‍िक श‍िक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी के सभी बड़े नेता शाम‍िल : समिक भट्टाचार्य
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में प्राथमिक श‍िक्षक भर्ती घोटाले का तार तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से जुड़ने पर भाजपा हमलावर है। गुरुवार को भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा को अभिषेक बनर्जी को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं है।
भाजपा नेता ने कहा, "पूरा पश्चिम बंगाल जानता है कि प्राथमिक भर्ती घोटाले में इतना बड़ा लूटमार सिर्फ पार्थिव चटर्जी के अकेले का काम नहीं था। इसमें टीएमसी के सभी शीर्ष नेता शामिल थे। अभिषेक बनर्जी कौन हैं, उनका नाम सीबीआई के चार्जशीट में कैसे आ गया, इसको न्यायालय और सीबीआई ही बता सकती है। प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है कि अभिषेक बनर्जी कौन हैं, और उनका क्या क्षमता है। उनके कहने पर लोगों के ट्रांसफर हो जाते हैं और पुलिस हजारों की तादाद में उनके साथ निकल जाती है। ऐसे में हमारा मानना है कि अभिषेक बनर्जी कौन हैं, इसका अलग से कोई परिचय देने की जरूरत नहीं है।"
दरअसल, प्राथमिक श‍िक्षक भर्ती घोटाले के मामले में सीबीआई के ताजा चार्जशीट में अभिषेक बनर्जी का नाम सामने आया है। इसके बाद से प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। टीएमसी और भाजपा के नेता एक-दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं।
इससे पहले टीएमसी के सांगठनिक बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कहा था कि अगर वो दोषी हैं, तो उसके लिए चार्जशीट दायर नहीं हो, बल्कि फांसी का फंदा तैयार करें, वो खुद लटक जाएंगे। अभिषेेक के इस बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा,"इस तरह का बयान देना जुमलेबाजी से ज्यादा कुछ नहीं है। किसी को ऐसे फांसी नहीं दी जाती, उसके लिए ट्रायल चलता है, कोर्ट में विचार होता है और फिर ऑर्डर आता है। वो जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, वो मुझे तो समझ नहीं आ रहा है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story