अन्य

रेखा गुप्ता के सीएम चुने जाने पर अलका लांबा ने शेयर की पुरानी तस्वीर, दी बधाई

jantaserishta.com
20 Feb 2025 8:17 AM IST
रेखा गुप्ता के सीएम चुने जाने पर अलका लांबा ने शेयर की पुरानी तस्वीर, दी बधाई
x
नई दिल्ली: रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने पर कांग्रेस नेता अलका लांबा समेत तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
अलका लांबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "1995 की यह यादगार तस्वीर, जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी। मैंने एनएसयूआई से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। रेखा गुप्ता ने एबीवीपी से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी। रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं। दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर बधाई और हम दिल्ली वाले उम्मीद करते हैं कि मां यमुना स्वच्छ होगी और बेटियां सुरक्षित रहेंगी।"
नई दिल्ली से भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा ने एक्स पर लिखा, "शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को भाजपा दिल्ली के विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा की डबल इंजन की सरकार दिल्ली में प्रगति और विकास के आयाम स्थापित करेगी। भाजपा के लिए नारी सशक्तिकरण महज एक नारा नहीं बल्कि वह असल मायने में महिला सशक्तिकरण को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिलना पीएम मोदी की नारी शक्ति के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"
दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया गया है। विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया गया।
रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी। इससे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी सीएम रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता को सीएम चुने जाने पर भाजपा के तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story