अन्य

आलिया भट्ट ने मनाया शादी के तीन साल पूरे होने का जश्न, शेयर की फोटो

jantaserishta.com
15 April 2025 8:14 AM IST
आलिया भट्ट ने मनाया शादी के तीन साल पूरे होने का जश्न, शेयर की फोटो
x
मुंबई: बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं।
आलिया ने रणबीर को सालगिरह की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की है। 'रॉकस्टार' अभिनेता द्वारा ली गई इस सेल्फी में रणबीर का चेहरा आंशिक रूप से दिखाई दे रहा है, जबकि इस तस्वीर में आलिया अपने पति के बगल में आराम करती नजर आ रही हैं।
आलिया ने इस प्यार भरी तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, "होम, ऑलवेज, हैप्पी 3।
इस तस्वीर पर आलिया की सास नीतू कपूर ने रिएक्ट किया और कमेंट में रेड हार्ट इमोजी का इस्तेमाल किया।
रणबीर की बहन करीना कपूर खान ने कमेंट सेक्शन में "द बेस्ट पीप्स" लिखा। साथ में दो रेड हार्ट वाले इमोजी भी बनाए।
इस खास दिन पर इस जोड़े को बधाई देते हुए रिया कपूर ने लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी"।
आलिया और रणबीर के इस खास मौके के अवसर पर उनकी प्रेम कहानी पर एक नजर डालते हैं।
यह जानना रोमांचक हो सकता है कि रणबीर आलिया के बचपन के क्रश थे। आलिया ने खुलासा किया था कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म "ब्लैक" के लिए ऑडिशन दे रही थीं, जहां रणबीर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे। आलिया ने बताया कि वह तुरंत उनसे प्यार कर बैठीं।
कई साल बाद आलिया ने करण जौहर के लोकप्रिय टॉक शो "कॉफी विद करण" के एक एपिसोड में रणबीर से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी।
हालांकि, उनकी डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब आलिया और रणबीर ने 2017 में अयान मुखर्जी की फिल्म "ब्रह्मास्त्र" में साथ काम शुरू किया। एक साल बाद 2018 में उन्होंने सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के रिसेप्शन में पहली बार एक जोड़े के रूप में मौजूदगी दर्ज कराकर अपनी रिलेशनशिप को आधिकारिक बना दिया।
आखिरकार, रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल, 2022 को अपने मुंबई स्थित घर में शादी कर ली। आलिया ने 6 नवंबर, 2022 को राहा को जन्म दिया।
बता दें कि आलिया और रणबीर संजय लीला भंसाली की फिल्म "लव एंड वॉर" में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story