अन्य

फिल्म ‘अल्फा’ में एक्शन सीन करती नजर आएंगी आलिया भट्ट और शरवरी वाघ

jantaserishta.com
11 Sept 2024 12:39 PM IST
फिल्म ‘अल्फा’ में एक्शन सीन करती नजर आएंगी आलिया भट्ट और शरवरी वाघ
x
मुंबई: एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि आलिया और शरवरी के लिए 15 दिन एक्शन से भरपूर होने वाले हैं। एक सूत्र ने कहा, “अल्फा का सबसे खतरनाक तथा शारीरिक रूप से थका देने वाला शेड्यूल आलिया और शरवरी का इंतजार कर रहा है।”
सूत्र ने बताया कि मुंबई में एक बेहद सुरक्षित सेट तैयार किया गया है और दोनों एक्ट्रेस को बड़े स्टंट करने के लिए अच्छी शारीरिक फिटनेस की जरूरत होगी, ये शेड्यूल 15 दिनों तक चलेगा। जानकारी के अनुसार, आलिया और शरवरी फिल्म में काफी एक्शन करती हुई दिखाई देंगी। इस एक्शन से भरपूर फिल्म के लिए आलिया ने कई महीनों तक कड़ी ट्रेनिंग ली है। कुछ दिनों पहले उनके ट्रेनर ने एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें दिखाया गया कि वह फिल्म अल्फा के लिए रोजाना शारीरिक रूप से मेहनत कर रही हैं।
सूत्र ने कहा, “हर कोई यह देखने के लिए उत्साहित है कि आलिया भट्ट इस शेड्यूल में स्टंट करते समय कितनी शानदार दिखेंगी।" इस बीच, एक्ट्रेस शरवरी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिटनेस से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरों को शेयर किया है।
एक सूत्र ने कहा, "वह इन तस्वीरों के माध्यम से फिल्म अल्फा के अगले शेड्यूल के लिए खुद को फिट दिखाने की कोशिश कर रही हैं। उनके लिए फिल्म का 15 दिनों का शेड्यूल काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है, क्योंकि इस सेशन में एक्शन स्टंट फिल्माए जाएंगे।"
इससे पहले बीते रविवार को एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' का टीजर जारी किया गया था। इस फिल्म के टीजर में आलिया भट्ट जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आईं। यह फिल्म भाई-बहन की कहानी पर आधारित है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story