अन्य

बुलडोजर एक्शन पर अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना

jantaserishta.com
5 Sept 2024 8:55 AM IST
बुलडोजर एक्शन पर अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना
x
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि बुलडोजर इस्तेमाल करने के लिए दिल, दिमाग बहुत मजबूत होना चाहिए। वो लोग बुलडोजर का इस्तेमाल नहीं कर सकते, जो दंगाइयों के आगे घुटने टेक देते हैं।
अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा, "हमारे मुख्यमंत्री कहने को मुख्यमंत्री हैं, लेकिन ताज्जुब की बात है कि कभी-कभी वो बायोलॉजिस्ट भी बन जाते हैं। हालांकि, अब मैं उस बहस में नहीं जाना चाहूंगा, लेकिन मैं एक बात पर बल देना चाहूंगा कि हमारे मुख्यमंत्री को अगर किसी की सबसे ज्यादा चिंता है, तो वो है डीएनए की। सच कहूं, तो उन्हें ही बहुत ज्यादा डीएनए की चिंता है। मैं पिछले कई दिनों से सोच रहा था कि किसी दिन वो पावर प्लांट का नाम बोलेंगे, लेकिन आज वो पावर प्लांट का नाम नहीं ले पा रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं दावे के साथ एक बात कहना चाहूंगा कि वो डीएनए तो बोल सकते हैं, लेकिन इसका फुल फॉर्म नहीं बोल सकते हैं, इसलिए मैं मुख्यमंत्री से यही कहना चाहूंगा कि डीएनए शब्द का इस्तेमाल करने से पहले वो इसका फुलफॉर्म तो बता दें।"
सपा प्रमुख ने कहा, "जहां तक बुलडोजर का सवाल है, तो हम सभी जानते हैं कि किस तरह से न्यायालय का बुलडोजर चला है। न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि अब किसी भी राज्य का प्रशासन किसी पर भी ऐसे ही बुलडोजर नहीं चला सकता, जो लोग बुलडोजर लेकर लोगों को डराते थे। लोगों के घरों को गिराते थे। मैं यहां सवाल करना चाहूंगा कि क्या मुख्यमंत्री आवास का नक्शा पास है और कब पास हुआ था? सरकार को यह भी बताना चाहिए। साथ ही इसका कागज भी दिखा देना चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।"
उन्होंने कहा, "एक बात तो स्पष्ट हो चुकी है कि मौजूदा सरकार ने अपने अहंकार को दिखाने के लिए बुलडोजर चलाया है, जिसे देखते हुए शीर्ष अदालत से लेकर उच्च न्यायालय तक स्पष्ट कर चुका है कि बुलडोजर की कार्रवाई संवैधानिक नहीं है। कल ही सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अब बुलडोजर नहीं चलेगा, तो ऐसे में मेरा सवाल है कि क्या अब तक जो बुलडोजर चल रहा था, उसके लिए सरकार माफी मांगेगी?"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story