अन्य

अखिलेश यादव ने संभल की घटना को लेकर भाजपा को घेरा, बोले- देश में जब शांति होगी तब ही विकास होगा

jantaserishta.com
1 Dec 2024 8:52 AM IST
अखिलेश यादव ने संभल की घटना को लेकर भाजपा को घेरा, बोले- देश में जब शांति होगी तब ही विकास होगा
x
अलीगढ़: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संभल घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उनका कहना है कि देश में जब शांति होगी तब ही विकास होगा।
अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए संभल की घटना पर कहा कि प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट, 1991 के बाद इस तरह की बात उठाना, भारतीय जनता पार्टी जानबूझकर इस तरह का माहौल बना रही है। इस देश में जब शांति होगी तब ही विकास होगा, तभी खुशहाली आएगी, तभी लोगों का जीवन बदलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी कभी शांति नहीं चाहती।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केश प्रसाद मौर्य ने का कहना है कि समाजवादी पार्टी दंगा करना चाहती है और वह उपचुनाव में मिली हार को पचा नहीं रही है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके खिलाफ आवाज उठा रही है जो उत्तर प्रदेश को संविधान से नहीं चलने देना चाहते हैं। कानून से नहीं चलने देना चाहते हैं।
एएमयू अल्पसंख्यक दर्जे (एएमयू माइनॉरिटी स्टेटस) को लेकर अलीगढ़ में सियासत की जा रही है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि माइनॉरिटी स्टेटस को लेकर कोई सियासत नहीं है। जो लोग सियासत करना चाहते हैं वो शिक्षा के क्षेत्र में कोई काम नहीं करना चाहते।
भाजपा के 2027 की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी कोई तैयारी नहीं है। इस बार जनता उनको हटाने जा रही है। जिस तरीके से उन्होंने कुंदरकी में, मीरापुर में या अन्य विधानसभाओं में वोट की लूट की है उसे जनता लोकतंत्र में कभी स्वीकार नहीं कर सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story