अन्य

अखिलेश यादव और अबू आजमी का डीएनए एक : ज्योतिर्मय सिंह महतो

jantaserishta.com
7 March 2025 8:44 AM IST
अखिलेश यादव और अबू आजमी का डीएनए एक : ज्योतिर्मय सिंह महतो
x
पुरुलिया: मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के मामले में महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया गया। अबू आजमी ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया, तो वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इलाज कर देने की बात कह दी। योगी के बयान के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर एक पोस्ट के जरिए निशाना साधा। अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "जब आपन कुर्सी हिले तभए मन का आपा खोए, ऊ का औरन के इलाज करे जो खुदए बीमार होए।" अखिलेश के इस पोस्ट पर भाजपा नेता ज्योतिर्मय सिंह महतो ने जवाब दिया है।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि अबू आजमी देशद्रोही हैं और उनके गुरु अखिलेश यादव का डीएनए एक ही है। दोनों ही देश के खिलाफ बयान देते हैं। दोनों मिलकर देश के खिलाफ काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव के पिता भी हमेशा देश के खिलाफ ही बोलते थे। अबू आजमी को लेकर सीएम योगी ने कहा है कि इन्हें यूपी लाइए इलाज करा देंगे, तो इसमें गलत क्या है। मुझे लगता है कि उनका इलाज अब शुरू हो गया है।
बता दें कि अबू आजमी द्वारा औरंगजेब की तारीफ करने के मामले को महाराष्ट्र विधानसभा में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उठाया था। इसके बाद अबू आजमी को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया।
सपा विधायक के निलंबन पर अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेखौफ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है, तो ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है। आजाद ख्याल कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story