अन्य

मावरा होकेन के 'तू चांद है' गाने को नहीं करना चाहते थे अखिल सचदेवा, बताया क्या थी वजह

jantaserishta.com
3 Jun 2025 3:27 PM IST
मावरा होकेन के तू चांद है गाने को नहीं करना चाहते थे अखिल सचदेवा, बताया क्या थी वजह
x
मुंबई: मशहूर गायक अखिल सचदेवा ने अपने नए गाने 'तू चांद है' के लिए पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। 4 अप्रैल को रिलीज हुए गाने को संगीत प्रेमियों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन, इसकी कहानी और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच मावरा के साथ काम को लेकर भी लोगों का ध्यान इस ओर गया है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के अखिल सचदेवा ने बताया कि मावरा होकेन के 'तू चांद है' गाने को उन्होंने पहले ठुकरा दिया था। अखिल ने बताया कि यह गाना शुरू में उन्हें खास नहीं लगा था। व्यस्त शेड्यूल और लगातार शोज के कारण उन्होंने इसे पहले ठुकरा दिया था। लेकिन, उन्होंने म्यूजिक कंपनी के लगातार अनुरोध और पत्नी की सलाह पर इसे दोबारा सुना और इसकी खूबसूरती को समझा।
अखिल ने कहा, "मेरी पत्नी ने कहा कि यह गाना मेरी आवाज के लिए एकदम सही है और मुझे इस गाने को आवाज देनी चाहिए। खास बात है कि वह सही थीं।"
'तू चांद है' के म्यूजिक वीडियो में पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन हैं, जो भारत में 'सनम तेरी कसम' जैसी फिल्म कर चुकी हैं। अखिल और मावरा पहले से एक-दूसरे को जानते थे, क्योंकि मावरा के बहनोई और गायक फरहान सईद अखिल के करीबी दोस्त हैं। दोनों की मुलाकात एक विदेशी कॉन्सर्ट में हुई थी, जिसके चलते दुबई में इस वीडियो की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहा।
भारत और पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर सवाल उठते हैं। इस पर अखिल ने कहा, "संगीत की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन देश हमेशा पहले आता है। हमने इस गाने को प्यार और सम्मान के साथ बनाया। यह हमारा गाना है और मावरा को सिर्फ वीडियो के लिए चुना गया। मुझे यकीन है कि लोग इसे पसंद करेंगे।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह हमेशा अपने देश के साथ खड़े हैं।
'तू चांद है' को नोविस रिकॉर्ड्स ने प्रोड्यूस किया है और यह यूट्यूब पर लाखों बार देखा जा चुका है। यह गाना पाकिस्तान के स्पॉटिफाई टॉप-10 में भी शामिल है। अखिल और मावरा की जोड़ी ने इस गाने को एक खास मुकाम दिया है, जो कला के जरिए दिलों को जोड़ने का मैसेज देता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story