अन्य

उपचुनाव के लिए बसपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आकाश आनंद शामिल

jantaserishta.com
22 Jun 2024 1:31 PM IST
उपचुनाव के लिए बसपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आकाश आनंद शामिल
x
लखनऊ: लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा के नेशनल कोओर्डिनेटर के पद से हटाए गए आकाश आनंद उत्तराखंड में होने वाले उपचुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। दरअसल, पंजाब और उत्तराखंड में विधानसभा के उपचुनाव होने वाले हैं। बसपा ने इसके लिए अपने 13 स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की है, जिसमें पहले नंबर पर बसपा मुखिया मायावती का नाम है और दूसरे नंबर पर आकाश आनंद का नाम है।
तीसरे नंबर पर उत्तराखंड के लिए राम जी गौतम हैं, जबकि पंजाब के लिए रणधीर सिंह बेनिवाल हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड की दो और पंजाब की एक विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं।
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मायावती ने विवादित बयान को लेकर आकाश आनंद को साइडलाइन कर दिया था। मायावती ने कहा था कि पूर्ण परिपक्वता आने तक आकाश आनंद को अहम जिम्मेदारियों से अलग रखा जाएगा।
चार बार यूपी की मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती की पार्टी बसपा की अब यूपी में कमजोर स्थिति में है। अभी बसपा का सिर्फ एक विधायक है। बसपा ने लोकसभा चुनाव के साथ यूपी में हुए चार विधानसभा उपचुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारे थे, हालांकि उसे किसी भी सीट पर सफलता नहीं मिली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story